फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भारी बारिश से पिपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप लोहे के पुल को खतरा

Mon, 28 Sep 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारी बारिश के कारण नैड़ी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर के समीप लोहे के पुल की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुल की एक ओर की सुरक्षा दीवार पूरी तरह टूट चुकी है जबकि दूसरी ओर की दीवार में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। इससे ऐना से जाख मोटर मार्ग को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश के कारण पुल के आसपास की मिट्टी और संरचनात्मक हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। पुल की एक साइड की दीवार टूटने और दूसरी ओर दरारें आने से पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।
वहीं, पिपलेश्वर महादेव मंदिर के चारों ओर बनी सुरक्षा दीवार भी भारी बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को भी खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान आसपास की मिट्टी खिसकने और मार्ग को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुल और मंदिर परिसर का तत्काल निरीक्षण कराने तथा क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत के साथ आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग स्थानीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए किसी बड़े नुकसान से पहले प्रभावी कदम उठाया जाना जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तकनीकी टीम भेजकर पुल की स्थिति का आकलन कराया जाए और आवश्यकता के अनुसार सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं, ताकि ऐना-जाख मोटर मार्ग का संपर्क प्रभावित न हो और पिपलेश्वर महादेव मंदिर भी सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें