फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर का बदरीनाथ मंदिर प्राचीन शैली के लाल पत्थरों से आएगा नए स्वरूप में नजर

Mon, 24 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की आस्था का केंद्र और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सोमेश्वर तहसील का बयालाखालसा स्थित बद्रीनाथ मंदिर जल्द प्राचीन शैली के साथ नए स्वरूप में नजर आएगा। 65 लाख रुपये से मंदिर का प्राचीन शैली के लाल पत्थरों से सौंदर्यीकरण कर इसे धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को पंख लगेंगे और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

बद्रीनाथ मंदिर में हर साल देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से पर्यटक भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने की कवायद शुरू हुई है। संस्कृति विभाग इस मंदिर का सौंदर्यीकरण कर इसे नया स्वरूप देगा जिसके लिए विशेष प्रकार के लाल पत्थरों का प्रयोग होगा।
इसके अलावा बद्रीनाथ मंदिर में संस्कृति विभाग आधुनिक लाइट लगाएगा। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइट लगेंगी, जिसकी रोशनी से मंदिर जगमगाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग को 65 लाख रुपये का बजट मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि मिल चुकी है। जल्द कार्य प्रारंभ किया जाएगा। - डॉ. चंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें