फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: झमाझम बारिश से जंगलों की आग बुझी, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। झमाझम बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया है वहीं जंगलों की आग बुझने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बारिश नहीं होने से तेज गर्मी पड़ रही थी। आवाजाही के दौरान धूप से पसीना निकल रहा था। बारिश न होने से जंगलों में भी आग की घटनाएं तेजी से बढ़ गई थी। जंगलों की आग से गर्मी में और भी इजाफा हो गया था। जंगलों की आग पर काबू पाना वन विभाग के लिए चुनौती बन गया था। बीते बृहस्पतिवार की देर रात झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में हल्के बादल रहे। आठ बजे बाद मौसम खुला और धूप निकली। शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर बाद बारिश होने लगी। बारिश के चलते नगर का बाजार भी शाम को जल्दी बंद हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली तो वहीं जंगलों की आग भी बुझ गई है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। क्षेत्र में घूमने पहुंचे पर्यटक भी मौसम बदलने से राहत महसूस कर रहे हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें