सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह कुछ देर धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर से शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई और तेज हवाएं चली। बारिश होने के बाद लोगों को धूप की तपिश से कुछ राहत मिली।
सोमवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। रानीखेत में दोपहर से झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के चलते लोगों को पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा जंगलों में लगने वाली आग भी रुकेगी। सोमवार देर शाम तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। अचानक हुई बारिश के बाद बाजार में रौनक कम रही।