फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्ट्रासाउंड तीसरे दिन भी ठप, निजी अस्पतालों का कर रहे रुख

Wed, 09 Apr 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से तीसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड ठप रहे। बुधवार को अस्पताल में 30 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से उन्हें मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल, निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट पर जिले के सहित अन्य जगहों की गर्भवतियों के साथ अन्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। बीते सोमवार से रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप गए। यहां रोजाना हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, भैसियाछाना, ताकुला आदि से 40 से अधिक गर्भवतियां और 25 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। यहां अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक को विभाग ने पिथौरागढ़ अटैच कर दिया जबकि दूसरे अवकाश पर हैं।
विज्ञापन



रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर चल रहे हैं। उनके लौटते ही अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे।

डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें