फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा दूसरा टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका 16 फरवरी से लगाया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पूर्व से निर्धारित केंद्रों में ही टीकाकरण किया जाएगा। जिले में टीकाकरण के लिए टीके की आठ हजार डोज पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जनपद में बीते 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। बीते सात फरवरी तक पहले चरण में 80 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। इन दिनों दूसरे चरण में पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, एसएसबी, राजस्व विभाग आदि अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। वहीं अब स्वास्थ्य कर्मियों को भी दूसरा टीका लगना है।
बता दें कि पहला टीका लगने के 28 दिनों के बाद दूसरी डोज लगनी थी। अब जिले में 16 फरवरी से पहले चरण के कार्मिकों को टीके की दूसरी डोज लगेगी। सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरे टीके के लिए पूर्व की तरह ही टीकाकरण केंद्र चयनित किए गए हैं। एक दिन पूर्व ही केंद्रों में टीकाकरण के लिए लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें