फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय सेवाओं के लिए स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोनाकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने वाले ताड़ीखेत स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। नशा हटाओ, पहाड़ बचाओ पलायन रोको अभियान के संयोजक और भाजपा नेता डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कई डाक्टरों, आशाओं, एएनएम, फार्मासिस्टों को सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने डॉ. नैनवाल को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के निदान का प्रयास करेंगे। वहां तौड़ा के प्रधान मंजीत भगत, मनीष भैसोड़ा, शंकर बिष्ट, दीपक जोशी, विजय शंकर बिष्ट, जीवन सिंह, चंदन नेगी, हिमांशु पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें