फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनार, बजोल गांव में डायरिया फैलने से मचा हडकंप

विज्ञापन
कनार गांव में ग्रामीणों का उपचार करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गर्मियों से पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ब्लॉक के दूरस्थ कनार, बजोल गांव में डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ताड़ीखेत की टीम गांव पहुंची, वहां ग्रामीणों को दवाइयां बांटी गईं। तीनों गांवों में 80 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। इनमें अधिकतर बच्चे हैं।
विज्ञापन

सुदूरवर्ती गांवों में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही विभाग में भी हड़कंप मच गया। ग्रामीण घटगाड़-मंडोली पेयजल योजना के अलावा पारंपरिक स्रोतों से भी पानी पीते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम बृृहस्पतिवार को गांव पहुंची, वहां लोगों का उपचार किया, उन्हें दवाइयां बांटी। सूचना के बाद जल संस्थान की टीम ने पेयजल योजना के टैंक की सफाई की। ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर पानी का नमूना भी ले लिया है। कनार में 39 और बजोल गांव में 44 लोग बीमार बताए गए हैं। अब जांच के बाद ही रोग फैैलने के असली कारणों का पता चलेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस नबियाल ने बताया कि गांव में अस्थायी अस्पताल नहीं खोला गया है। बीमारों का उपचार उन्हीं के घरों में किया जा रहा है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। टीम शनिवार को भी गांव जाकर उपचार करेगी।
- दूषित पानी पीने के कारण डायरिया फैलने की आशंका है। कनार और बजोल में प्रभाव अधिक है। हालांकि दवाइयां बांटने के बाद कई मरीज ठीक हो गए हैं। कोई गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. डीएस नबियाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत।
- स्रोतों समेत पेयजल योजना के टैंक को साफ कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है। ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां भी बांट दी गई हैं। पानी का नमूना ले लिया गया है।
- मनोज पांडे, जेई, जल संस्थान रानीखेत।
ये भी जरूरी -
- पानी को हमेशा उबालकर पीएं।
- खाना खाने से पहले हाथ अच्छी तरह से धोएं।
- बासी भोजन का सेवन कतई न करें।
- खाना खाने से पहले देख लें कि खाना साफ तरीके से बना है या नहीं।
डायरिया से ये ग्रामीण हैं प्रभावित-
रिया पुत्री मुकेश कुमार छह वर्ष, ललित पुत्र मुकेश कुमार ढाई साल, अनीता पत्नी मुकेश कुमार 26 वर्ष, हर्षित पुत्र सुरेश कुमार चार साल, दिव्या पुुत्री बची राम 14 साल, बसंती देवी पत्नी बची राम 35 साल, नंद लाल 62 साल, मीना पुत्री नंद लाल 19 साल, आयुष डेढ़ साल, कविता पुत्री बृजेश 20 वर्ष, जानकी देवी 45 साल, सूरज पुत्र राजू 11 माह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें