फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ओपीडी में पहुंचे 372 मरीज

Tue, 29 Jul 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का असर देखने को मिला। आमतौर पर सोमवार को ओपीडी में 600 से अधिक मरीज पहुंचते थे लेकिन इस बार सिर्फ 372 मरीज ही अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह से ही फिजिशियन, बालरोग, ईएनटी, अस्थि रोग, पर्ची काउंटर, एक्सरे और खून जांच कक्ष के बाहर मरीजों की संख्या में कमी दिखी। सबसे अधिक मरीज नगर क्षेत्र से अस्पताल आए थे लेकिन फिर भी यह आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक चुनाव का दिन होने के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग वोटिंग में व्यस्त थे। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या में गिरावट आई।
विज्ञापन

साप्ताहिक अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। इस बार मतदान के चलते लोग अस्पताल आने में ज्यादा रुचि नहीं दिखा सके।
डॉ. जीवन मपवाल, प्रभारी पीएमएस, जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें