अल्मोड़ा। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर आधारित मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में जवानों सहित अन्य ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अंथवालख, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. मोहम्मद शाहिद और कल्याण मनकोटी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और धन्वंतरि वंदना के साथ की।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है। उन्होंने उन्होंने जिले के लोगों को योग दिवस की बधाई दी।
मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. मंजू बोरा के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
साथ ही भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग कार्यक्रम पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के योग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जिसे उपस्थित लोगों ने लाइव देखा।
इस अवसर पर आईटीबीपी, एसएसबी, एनटीडी के जवान, बैंक कर्मी, शिक्षक, आयुर्वेदिक विभाग के अधिकारी व कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. रमेश दानू, डॉ. पंकज पांडे सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
इधर, एसएसजे विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग और नमामि गंगे अभियान की ओर से सिमकनी खेल मैदान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास कर योग के प्रति आस्था, अनुशासन और जागरूकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
यहां दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, नगर मेयर अजय वर्मा, डॉ. डीएस बिष्ट, प्रो. जेए बिष्ट, प्रो. जेएस रावत, ललित लटवाल, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, कैलाश चंद्र गुरुरानी, कर्नल मनोज कांडपाल, प्रो. शेखर जोशी आदि मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त कटारमल सूर्य मंदिर, केंद्रीय विद्यालय सुनोला, जिला कारागार समेत अन्य कई स्थानों पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।