अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के फलसीमा स्थित शंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी में महिला एवं बाल विकास विभाग ने अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य समाज में फैली मासिक धर्म संबंधी गलत अवधारणाओं को दूर करना, महिलाओं और किशोरियों को माहवारी प्रबंधन संबंधी सही जानकारी देना है।
मेयर अजय वर्मा और डीएम आलोक आलोक कुमार पांडेय ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजकीय बालिका गृह बख की किशोरियों और संस्कृति विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय ने किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, ईडीओ रवि मेलवान, अंकित कोठरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांम्बर प्रसाद आदि मौजूद रहे।