फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर, उपचार के लिए भटके मरीज

Wed, 16 Apr 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक मात्र चर्म रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर रहने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। कई मरीजों ने पांच किमी दूर बेस तो किसी ने निजी अस्पताल में इलाज कराया। कई मरीज बैरंग लौटे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी 400 के पार रही। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश पर रहे। इस कारण चर्म से संबंधित मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया और वे दर-दर भटके। कई मरीजों ने पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटे। वहां आने जाने में उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। कई मरीजों ने निजी अस्पतालों की दौड़ लगाई। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर कई मरीज मायूस होकर बैरंग लौटे।
विज्ञापन




चर्म रोग विशेषज्ञ भी कुछ कारण से अवकाश पर गए हैं। अवकाश से लौटने पर उपचार शुरू होगा।

डॉ. एचसी गड़कोटी पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें