फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फिजिशियन और नेत्र सर्जन अवकाश पर मरीजों को लगानी पड़ रही बेस की दौड़

Tue, 31 Dec 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एक मात्र फिजिशियन देहरादून प्रशिक्षण के चलते अस्पताल से बाहर रहे और नेत्र सर्जन अवकाश पर हैं। चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से मरीजों को बेस और निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी 300 के पार रही।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज बुखार, खासी, जुकाम, आखों से संबंधित आदि समस्या का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। यहां तैनात फिजिशियन और नेत्र सर्जन के न होने से मरीजों को दिक्कत हुई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यहां तैनात एकमात्र फिजिशियन देहरादून प्रशिक्षण में गए हैं।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन अवकाश पर हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के न होने पर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर ताले लटके रहे।
ऐसे में कई मरीजों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा और कई मरीज निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें