फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अस्पतालों में रोज नहीं मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था नहीं सुधर रही है। रेडियोलॉजिस्ट की कमी होने से अस्पतालों में रोजाना अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। सप्ताह में जिला अस्पताल में पांच, सीएचसी कांडा में एक, सीएचसी कपकोट और बैजनाथ में तीन-तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तीन पद सृजित होने के बावजूद केवल एक की तैनाती हो सकी है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी वर्तमान में छह माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित की तैनाती सीएचसी बैजनाथ में की गई है, लेकिन व्यवस्था के तौर पर वह सितंबर माह से जिला अस्पताल में सेवा दे रहे हैं।
वह सप्ताह में पांच दिन जिला अस्पताल में जबकि प्रत्येक शुक्रवार को सीएचसी कांडा में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। सीएचसी कपकोट के सोनोलॉजिस्ट डाॅ. आनंद बसवाल ने रेडियोलॉजी का छह महीने का डिप्लोमा किया है। इसके चलते वह केवल गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में उन्हें सीएचसी कपकोट और सीएचसी बैजनाथ में व्यवस्था के तौर पर गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें