अल्मोड़ा। बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए एनटीडी स्थित मृग विहार में पशु चिकित्सकों की टीम ने जानवरों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी दवा दी गईं। वनक्षेत्राधिकारी किशोर गोस्वामी ने बताया कि बर्ड फ्लू के मामले बढ़ने पर जानवरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता आर्या ने कर्मचारियों को बर्ड फ्लू के लक्षण, बचाव और इससे रोकथाम के लिए जागरूक किया।