योगदा आश्रम में रोगियों की जांच करते डॉक्टर। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।योगदा सत्संग सोसाइटी की ओर से दो दिनी निशुल्क चिकित्सा शिविर शनिवार को शुरू हुआ। कोरोना के कारण यह वार्षिक शिविर तीन साल बाद लगा है। पहले दिन 565 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गईं।
शिविर में दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, बरेली, नोएडा आदि से 17 विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे हैं। पहले दिन शिविर में काफी लोग पहुंचे। बता दें कि हर साल दो बार योगदा सत्संग सोसाइटी की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। समिति की ओर से दवाइयां और पैथोलॉजी की जांच भी निशुल्क कराई गई थी। स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ ही आश्रम के शिष्य, बीटीकेआईटी और पालीटेक्निक के 30 से अधिक छात्र-छात्राएं भी यहां सेवाभाव में लगे हैं। पहले दिन सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद रोगियों का उपचार किया गया।