फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रधानाध्यापकों को दिया गया विद्यालय सुरक्षा एवं स्वच्छता का ज्ञान

Mon, 16 Nov 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन दिवसीय विद्यालय सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन कर बताया गया। समापन पर सभी प्रधानाध्यापकों ने अपने विद्यालयों में सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ललित मोहन पांडेय ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक प्रधानाध्यापक का दायित्व है कि विद्यालय को सुरक्षित, स्वच्छ और आपदा के प्रति जागरूक बनाए। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. भुवन पांडे ने विद्यालय सुरक्षा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभिन्न अंग बताया। वहीं प्रकाश चंद ने स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण विकसित करने में शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। मुख्य संदर्भदाता डॉ. सतीश चंद्र भट्ट ने विद्यालय सुरक्षा, जोखिम पहचान, बाल संरक्षण और आपदा प्रबंधन के बारे में बताया।
उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में आपदा प्रबंधन योजना, सुरक्षा ऑडिट और नियमित मॉक ड्रिल कराने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को सब इंस्पेक्टर पंकज डंगवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षक आलोक वर्मा ने भी आपदा प्रबंधन प्रणाली की जानकारी दी। अंतिम दिन रविवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। समापन पर प्रभारी प्राचार्य कमलेश सिराड़ी ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रकाश पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें