फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गैस कैंटर और पेट्रोल वाहन की आमने-सामने भिड़ंत, यातायात बाधित

Thu, 08 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पड़ा रसोई गैस वाहन। 
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी राजमार्ग पर पन्याली के पास बृहस्पतिवार सुबह रसोई गैस सिलिंडर से भरे कैंटर और पेट्रोलियम वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर दोनों वाहनों के खड़े होने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से व्यवस्थित कराया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ रानीखेत भावना कैंथोला ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों के चालकों के बीच बाद में आपसी सहमति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें