फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 121 विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की ओर से बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 121 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, दवा वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सुप्याल, महिला चिकित्साधिकारी पूजा भाकुनी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विपिन चंद्र, योगेश भट्ट, दीपक टम्टा शामिल रहे। वहां सहायक प्रबंधक सुर्दशन लाल साह, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन, संजय पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें