फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का बधियाकरण के लिए आपरेशन थियेटर बनेगा 

Tue, 21 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने बंदरों को पकड़कर उनके बधियाकरण की योजना बनाई है। इसके लिए एनटीडी में करीब 70.79 लाख रुपये की लागत से ऑपरेशन थियेटर बनाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए पूर्व में ही 30 लाख रुपये मिल गए हैं और विभाग ने हाल ही में टेंडर भी करवा दिए हैं। अब जल्द ही ऑपरेशन थियेटर का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



अल्मोड़ा में बंदरों ने लोगों को परेशान कर रखा है। नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में बंदरों के आतंक है। दो साल पहले बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और पालिका ने अभियान चलाकर कुछ बंदर पकड़े भी थे, लेकिन दूर जंगलों में छोड़े जाने के बाद बंदरों की संख्या फिर से बढ़ गई है। आतंक का पर्याय बन चुके बंदरों से निजात दिलाने के लिए पूर्व में शासन स्तर से सिविल सोयम विभाग वन प्रभाग को 70.79 लाख की इस योजना में से 30 लाख रुपये मिल चुके हैं।

सिविल सोयम द्वारा बंदरों की नसबंदी के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के साथ ही बधियाकरण के लिए एनटीडी में आपरेशन थियेटर का निर्माण भी किया जाना है। विभाग ने इसके लिए अब टेंडर भी करवा दिए हैं। सिविल सोयम वन प्रभाग के डीएफओ आरसी शर्मा ने बताया कि पूर्व में टेंडर जारी किए गए थे लेकिन केवल एक ही टेंडर मिलने से दोबारा टेंडर प्रकिया शुरू की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें