अल्मोड़ा में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में हाईस्कूल में हर्षित पांडे 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, भव्या अग्निहोत्री 96 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, निधि कपकोटी 90 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय रही। इंटर में काव्या पंत 88 प्रतिशत के साथ प्रथम, दीपिका बिष्ट 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय, सुमन जोशी 86 प्रतिशत के साथ तृतीय रही। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत और इंटर का 90 प्रतिशत रहा। गत वर्ष की तुलना में रिजल्ट में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अव्वल विद्यार्थियों को शिक्षकों ने मिठाई खिलाई। वहां राजेश बिष्ट, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, डॉ. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, श्रेया जोशी, जगीश पांडे, मदन भंडारी आदि मौजूद रहे।
होली एंजिल में पार्थ हाईस्कूल, युवराज बने इंटर के टॉपर
पार्वती कॉन्वेंट में आयुष ने हाईस्कूल टॉप किया
पार्वती कॉन्वेंट धौलछीना में आयुष बोरा ने 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम,अमन बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, अक्षत कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद महरा ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कुल 14 विद्यार्थियों में से छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
ग्रीन फील्ड में स्नेहिल हाईस्कूल, भूमिका ने इंटर टॉप किया
ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल जाखनदेवी में हाईस्कूल में स्नेहिल पंत 98.8 प्रतिशत अंक से प्रथम, मन्नत गडिया 96.2 फीसदी से द्वितीय, शौर्य सिंह नेगी 94.2 फीसदी से तृतीय रहे। दिव्यांक शाह ने 93.6 फीसदी, ख्याति बिष्ट ने 93.5 फीसदी, खुशी भदौरिया ने 93.2 फीसदी, प्रियांशी जोशी ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटर में भूमिका भाकुनी ने 95.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, गौरव नेगी 93.3 से द्वितीय, लक्षिता कांडपाल 92, दीक्षिता राजपूत 91, आदित्य चंद्रा 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
माॅर्डन स्कूल में प्रिया रही इंटर की टॉपर
न्यू माॅर्डन पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रिया बिष्ट ने 80 फीसदी अंक के साथ प्रथम, पवन बोरा ने 75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी ने यह जानकारी दी।