फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न टैंट, न बैंड, शंख बजाकर किया बरात का स्वागत

विज्ञापन
विवाह के बाद हरीश और रीता। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत। सुदूर स्याल्दे ब्लॉक के अगसपुर निवासी हरीश चंद्र ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए हल्द्वानी काठगोदाम की रीता संग सात फेरे लिए। प्रशासन की अनुमति के बाद विकासखंड स्याल्दे के अन्तर्गत अगासपुर निवासी मोहन चंद्र पांडेय के पुत्र हरीश चंद्र उर्फ किशोर की शादी 1 मई को अगासपुर से हल्द्वानी (काठगोदाम) के लिए रवाना हुई। प्रशासन ने सिर्फ वाहन चालक सहित पांच लोगों को ही बरात में जाने की अनुमति दी थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय उनियाल ने बताया कि नियमों का पालन किया गया। कन्या पक्ष की ओर से भी लाकडाउन का पालन कर सीमित लोगो को ही विवाह कार्यक्रम में बुलाया गया। ब्लॉक में सीजन की पहली शादी थी, शंख ध्वनी के साथ बरात वर पक्ष के घर से निकली। बैंड और टेंट की व्यवस्था भी नहीं की गई। कन्या पक्ष के घर बरात पहुंची तो शंख बजाकर स्वागत हुआ। सायंकाल 4 बजे बरात वापस अगासपुर पहुंच गयी। लॉकडाउन के चलते इस सीजन की पहली बरात है, जो अनोखी बारात नाम से चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें