फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की नई इकाई गठित

विज्ञापन
पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पब्लिक स्कूल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी अल्मोड़ा की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित की गई। हरीश सिंह बनौला अध्यक्ष और सौरभ पांडे सचिव चुने गए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। निजी स्कूलों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी निजी स्कूलों की समस्याओं और छात्र-छात्राओं के हितों के लिए शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।
कार्यकारिणी के अन्य पदों पर दिनेश सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह बिष्ट उपसचिव, कमल कुमार बिष्ट कोषाध्यक्ष, गिरीश चंद शर्मा संयोजक बनाए गए हैं। बैठक में हर्षवर्धन चौधरी, राबिया जिन्हा, भावना मल्होत्रा, प्रभाकर कनवाल, आनंद सिंह गौनी, एचएस मेहरा, गिरधारी सिंह भाकुनी, रमेश बोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें