फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सहायक वन कर्मचारी संघ के हरेंद्र अध्यक्ष और संजय महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग में तैनात सहायक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि से लेकर सुरक्षा तक के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

रविवार को एनटीडी स्थित वन चेतना केंद्र में सहायक वन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और वार्षिक बैठक हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में हरेंद्र सिंह सतवाल अध्यक्ष, संजय जोशी महामंत्री, शंकर सिंह बिष्ट संरक्षक, अंकित डंगवाल उपाध्यक्ष, इंद्रा मर्तोलिया महिला उपाध्यक्ष, अमित सिंह भैंसोड़ा संगठन मंत्री, भास्कर नाथ महंत कोषाध्यक्ष और सतनाम सिंह, सतेंद्र सिंह नेगी को मीडिया प्रभारी चुना गया।
अधिवेशन के बाद हुई बैठक में कर्मचारियों ने ग्रेड पे 2,800 रुपये से बढ़ाकर 4,200 रुपये किए जाने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, 13 माह का वेतन देने, चंपावत में कार्यरत वन दरोगा पवन सिंह मेहरा से अभद्रता एवं मारपीट के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और वन कर्मियों को जोखिम भत्ता और सुरक्षा के शस्त्र उपलब्ध कराने की मांग की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें