फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कर्मचारियों का उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं’

Sat, 24 Nov 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कर्मचारियों के उत्पीड़न को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही गई। इस मौके पर कर्मचारियों की पदोन्नति करने, पदों का सृजन करने, आवासों की मरम्मत आदि को लेकर भी चर्चा हुई। अधिवेशन में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए मो. सलीम को जिलाध्यक्ष और टीका सिंह खोलिया को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

 
प्रेरणा सदन थपलिया में हुए अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि विभाग में अधिकारियों की फौज है, लेकिन कार्यालय में कर्मचारियों की कमी हो गई है। जिस कारण कर्मचारियों में काम का काफी दबाव आ गया है। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें मोहम्मद सलीम अख्तर को जिलाध्यक्ष, बहादुर सिंह गैड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीका सिंह खोलिया को जिला महामंत्री, संजय अधिकारी को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह चिलवाल को संगठन मंत्री और चंदन सिंह नयाल को संयुक्त मंत्री चुना गया। इस मौके पर वक्ताओं ने नि:संवर्गीय पदों को संवर्गीय करने की भी मांग की। अधिवेशन के मुख्य अतिथि चंद्रमणि भट्ट, अमरनाथ सिंह रजवार विशिष्टअतिथि के अलावा फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डीके पाठक, जिलाध्यक्ष सीएस नैनवाल, महामंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, एमपी कोठारी, आनंद पुजारी, बीएस गैड़ा, सलीम अख्तर, अनुराग पांडे, जीडी कोठारी, केबी भट्ट आदि मौजूद थेे। अध्यक्षता एमसी कांडपाल और संचालन टीका सिंह खोलिया ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें