फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदादेवी की रामलाला में हनुमान ने जलाई रावण की लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोराना के चलते इस बार रामलीला कमेटी की ओर से नंदादेवी मंदिर में संपूर्ण रामलीला का मंचन तीन दिन में किया जा रहा है। रामलीला वर्चुअल भी दिखाई जा रही है। नंदादेवी की रामलीला में दूसरे दिन राम वनवास, खर-दूषण वध, सीता हरण, लंका दहन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने लोगों से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कमेटी के संयोजक और पत्रकार प्रकाश पांडे ने बताया कि कोविड-19 के चलते नंदादेवी रामलीला कमेटी संपूर्ण रामलीला इस बार तीन दिन में दिखा रही है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी बनाकर रामलीला देखने का आह्वान किया है।
इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गीता मेहरा, कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप मेर, सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी की ओर से कर्नाटक खोला में चल रही वर्चुअल रामलीला के सातवें दिन अंगद-रावण संवाद, विभीषण का लंका से निष्कासन, रामेश्वरम प्रसंग, अतिकाय वध, रावण-मंदोदरी संवाद आदि प्रसंग मंचित किए गए। अंगद-रावण संवाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक ने रावण और मनीष तिवारी ने अंगद के किरदार का शानदार अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। सातवें दिन गिरीश पांडे ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट किए। उपाध्यक्ष डॉ. करन कर्नाटक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन दीपक मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें