फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में हथकरघा हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू

Tue, 03 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग निदेशालय की ओर से यहां छावनी परिषद के रंगोली हॉल में हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी जारी है। प्रदर्शनी में विभिन्न वस्तुओं के 30 स्टॉल सजाए गए हैं। वस्त्र की खरीदारी के लिए खासी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जूट के बैग, खादी के वस्त्र, कालीन आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने रिबन काटकर किया। प्रदर्शनी 10 दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने हाथ से बनी वस्तुओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कुशल कारीगरों को प्रोत्साहन की जरूरत है। प्रदेश सरकार इस ओर कार्य कर रही है। उन्होंने इस तरह के उद्यमिता विकास प्रदर्शनियों का आयोजन समय समय पर होना जरूरी है।

इस तरह की प्रदर्शनी ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय में भी लगाने पर जोर दिया गया। प्रदर्शनी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। खरीदारी के लिए तमाम लोग पहुंच रहे हैं। हथकरघा हस्तशिल्प सलाहकार उत्तराखंड फतेह बहादुर सिंह ने सभी का आभार जताया। वहां सहायक उद्योग प्रबंधक जगदीश चंद्र पांडे, गयासुर्रहमान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें