फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में ढाई घंटे तक बंद रहा हल्द्वानी हाईवे

Mon, 21 Jul 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
क्वारब पर देर रात तक लगा जाम।  संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनएच 109 पर आवाजाही खतरनाक होती जा रही है। क्वारब के पास अचानक अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच का आधा हिस्सा ढह गया। इस कारण ढाई घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। 250 से अधिक वाहन फंस गए। किसी तरह एनएच ने पहाड़ कटान कर सड़क चौड़ी कर आवाजाही शुरू की।
विज्ञापन

कुमाऊं के तीन जिलों की लाइफ लाइन हर रोज लोगों का दर्द बढ़ा रही है। क्वारब पर दरकती पहाड़ी के बीच यात्री जान हथेली पर लेकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। रविवार को क्वारब पर सड़क का आधा हिस्सा अचानक भरभराकर नदी में समा गया। इस दौरान दो वाहन भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। यहां काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई।
अधिकारी भी हरकत में आ गए। आनन फानन में एनएच के अधिकारियों ने लगातार बढ़ रहे जाम को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बीच पहाड़ी को काटकर सिंगल लेन सड़क का निर्माण कर 7रू40 बजे आवाजाही शुरू की। क्वारब बंद होने से बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा आने जाने वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर जाने वाले वाहन तीन घंटे के बजाय पांच घंटे और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन चार घंटे की जगह छह घंटे में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें