फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर नियंत्रण के हाें ठोस उपाय : मनराल

Tue, 24 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर के डीएम भूपाल सिंह मनराल ने यहां कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अपराधी प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषद की आय बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि अपराधियों में कानून का भय बना रहना चाहिए। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संदिग्ध, अपराधी किस्म के लोगों को चिन्हित करके उन पर नजर रखी जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों से शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सम्मनों को समय पर तालीम कराने की भी हिदायत दी। डीएम ने नगर पालिका के नियमित कार्यों में ढिलाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहर में बिना अनुमति होने वाले निर्माणों पर अंकुश लगाएं।
विज्ञापन


तहबाजारी, टैक्सों की वसूली में तेजी लाएं। डीएम ने कहा कि तेजाब बेचने के लिए दुकानदार के पास लाइसेंस होना जरूरी है। इसके बगैर कोई दुकानदार तेजाब बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने अदालतों में लंबित वादों का निपटारा शीघ्र कराने के आदेश दिए। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें