फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हबीब ने 30-0 के अंतर से जीता कैरम मुकाबला

Tue, 12 May 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में स्व. भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन एकल मुकाबले खेले गए। मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला एकल मुकाबला शरद कन्नौजिया और रजत रस्तोगी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें शरद ने 29-0 के अंतर से मैच अपने नाम किया। जबकि रजत एक भी अंक नहीं बना सके। दूसरा एकल मैच नैन सिंह चौहान और हबीब अहमद के बीच हुआ। हबीब अहमद ने आसानी से 30-0 के अंतर से मैच जीता। वहीं नैन सिंह का स्कोर शून्य रहा।
तीसरा एकल मुकाबला यशवंत सिंह पवार और नाजिम अली के बीच खेला गया। इसमें यशवंत सिंह पवार ने 29-9 के अंतर से जीत दर्ज की। शानू, हर्षवर्धन वर्मा, फईम अहमद मैच के निर्णायक रहे। वहां समिति के मनोज वर्मा, प्रदीप वर्मा, धीरज साह, मनिक पांडे, सचिन कुमार, प्रमोद कुमार, कैलाश साह, राजेश पांडे, विजय चौहान सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें