अल्मोड़ा। पतंजिल कार्यालय धारानौला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु को भगवान के बराबर माना गया है। गुरु का सभी को सम्मान करना चाहिए। तय हुआ कि 19 जलाई को पतंजलि महिला इकाई अध्यक्ष रहीं स्व. धनी शाही की स्मृति में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसको धनी स्मृति वन के नाम से जाना जाएगा। तय हुआ कि शीघ्र ही महिला पतंजलि इकाई की बैठक आयोजित कर स्व. धनी शाही के निधन से रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाएगी।
इस अवसर पर किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी जशोद बिष्ट, पतंजलि के जिला युवा प्रभारी अरुण नगरकोटी, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रूप सिंह, रानीखेत के जिला प्रभारी मनोहर सिंह, महिला पतंजलि इकाई की महामंत्री तुलसी सिराड़ी, योग प्रचारिका खष्टी बसेड़ा, माया भोज, आशा पंत, डा. बीपी कोठारी, रमेश बहुगुणा, राजेश कुमार, कृपाल सिंह बिष्ट, शीला मिश्रा, ज्योति सतवाल, दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।