फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों ने लाइन मैन को पीटा, हालत गंभीर

Wed, 06 Sep 2017 11:05 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लाइन मैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मंगलवार देर शाम विद्युत लाइन दुरुस्त करने राजपुरा पहुंचे लाइन मैन की कुछ गुंडों ने पिटाई कर दी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। उसे इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद विद्युत कर्मियों में रोष है। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम बिजली विभाग के लाइन मैन पंकज सिंह मेहरा और दो अन्य कर्मचारी नंदाबल्लभ जोशी और सुंदर सिंह कार्की
विज्ञापन

लाइन में काम करने के लिए राजपुरा मोहल्ले में गए थे।

इस बीच दो विद्युत कर्मी तार आदि कुछ सामान लेने के लिए स्टोर की तरफ आ गए थे। तभी वहां पहुंचे कुछ लोग लाइन मैन पंकज मेहरा के साथ बेवजह उलझ गए। देखते ही देखते इन  लोगों ने लाइन मैन को घेर लिया और पंकज सिंह मेहरा की लात घूंसों से पिटाई कर दी। जिससे लाइनमैन वहीं गिर पड़ा। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव करके लाइन मैन को अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। विद्युत कारपोरेशन के एसडीई संतोष अग्रवाल और जेई हरिशंकर बिनवाल ने अस्पताल में पहुंचकर विद्युत कर्मी का हाला जाना।  
डॉक्टरों के मुताबिक पंकज सिंह की रीढ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए देर रात हल्द्वानी भेज दिया गया। इधर पुलिस ने इस मामले में अमरीश पवार, रौनक वाल्मीकि, देबू, लक्की, किशन और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147,332,504,353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर इस घटना को लेकर विद्युत कर्मियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें