फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडेड बंदूक को साफ करने लगा, गोली चल पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुरुड़ाबांज निवासी एक व्यक्ति घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक को साफ कर रहा था। लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल पड़ी। गोली युवक के सिर और आंख को छूते हुए निकल गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय जय प्रकाश शुक्रवार को घर में रखी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा था। अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल पड़ी। गोली युवक के आंख और सिर को छूते हुए निकल गई और युवक वहीं बेहोश हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें