तदर्थ नियुक्ति देने की एक सूत्रीय मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने गुरुवार को भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।
उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक बीईओ और सीईओ कार्यालय से अतिथि शिक्षकों को ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
नारेबाजी करने वालों में ममता, पूनम वर्मा, नीमा प्रकाश, मंजुल पंत, राकेश कुमार, चंद्रकला, भरत कुमार, अभिलाषा पंत, नीता देवड़ी आदि मौजूद थे।