अतिथि शिक्षकों ने बैठक कर नियुक्ति के लिए सरकार का आभार जताया। वक्ताओं ने सरकार से तैनात शिक्षकों के लिए स्पष्ट नियमावली बनाने की मांग की। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का गठन कर हरीश सिंह चौहान को अध्यक्ष और नरेंद्र सिंह रावत का महासचिव चुना गया।
ललित डंगवाल, मदन तिवारी उपाध्यक्ष, अनीता महरा, अंजू राना को महिला कोषाध्यक्ष, मंजली भंदोला, भगवत बनौला, मनीष पांडे, धीरज पांडे नरेंद्र वाणी को जिला मंत्री, बसंत पांडे कोषाध्यक्ष चुने गए। भूपेंद्र कुमार को मीडिया संयोजक, दीप चंद्र, प्रकाश उपाध्याय संयोजक और मदन मोहन तिवारी को संरक्षक बनाया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती सराहनीय है, लेकिन स्पष्ट नीति नहीं होने से तैनात शिक्षकों का भविष्य अधर में है। नियमित शिक्षकों के आ जाने पर अतिथि शिक्षकों को सेवा से हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने शिक्षकों के लिए मानदेय निर्धारित करने, सेवा नियमावली बनाने की मांग की। बैठक में बागेश्वर के जिलाध्यक्ष दीपक रौतेला, प्रकाश उप्रेती, धीरत सत्यपाल, भूपेंद्र आगरी आदि ने विचार रखे।