फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ‘ग’ मुख्य सेविका की परीक्षा रविवार को

Thu, 22 Jan 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले में समूह ‘ग’ के अंतर्गत मुख्य सेविका पद के लिए रविवार 25 जनवरी को दिन में 12 बजे से दो बजे तक परीक्षा होगी। छह परीक्षा केंद्रों में कुल 2430 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने परीक्षा केंद्रों में 25 जनवरी के अपराह्न दो बजे तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। परीक्षा के जोनल अधिकारी राजकीय महिला पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य केसी जोशी ने बताया कि परीक्षा के लिए विवेकानंद इंटर कालेज, महिला पालीटेक्निक, रैमजे इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, एसएसजे परिसर, जीआईसी लोधिया परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में कुल 2430 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के मद्देनजर एसडीएम ने धारा 144 के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें