फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानर जाति, उत्पाती, कुलघाती.....................................

विज्ञापन
चिलियानौला की रामलीला में अंगद रावण संवाद का दृश्य। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला की शरदकालीन रामलीला में शुक्रवार की रात अंगद-रावण संवाद के दृश्यों ने सभी का जमकर मनोरंजन किया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। बानर जाति, उत्पाती, कुलघाती संवाद ने जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक करन माहरा भी मौजूद थे। शुक्रवार की रात सेतु बंधन, विभिषण तिरस्कार सहित तमाम दृश्यों के मंचन के बाद अंगद का रावण दरबार में दूत बनकर जाने के दृश्यों का मंचन हुआ। रावण की भूमिका में नीरज तिवारी और अंगद की भूमिका में कैलाश चौहान ने शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। मंदोदरी की भूमिका में युवा कलाकार उमेश कुवार्बी ने भी धाक जमाई।
विधायक करन माहरा ने भी रामलीला के प्रसंगों का लुत्फ उठाया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और अन्य लोग मौजूद रहे। भारी ठंड के बावजूद दर्शक वहां डटे रहे। इस अवसर पर जीवन कुवार्बी, पूर्व प्रधान गणेश कुवार्बी, नगरपालिका सभासद नवल पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कमेटी के भानु कुवार्बी, धर्मेंद्र अधिकारी, सुरेश कुवार्बी, विनोद कुवार्बी आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें