फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में योगाभ्यास को उमड़ा जनसैलाब

Wed, 21 Jun 2017 09:54 PM IST
अल्मोड़ा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग दिवस पर जैंती में रैली निकालते एनसीसी कैडेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में योगाभ्यास को जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान हर आयु वर्ग के लोगों ने योगाभ्यास में भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया है। निरोगी शरीर के लिए योग जरूरी है। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से योग विभाग द्वारा कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर के मैदान में सुबह सात बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें विद्यार्थियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बच्चों समेत हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री टम्टा ने योग विभाग की मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति और जीवन शैली का अभिन्न अंग है, जिसकी वैज्ञानिकता को पूरा विश्व स्वीकार चुका है। अध्यक्षता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग से सभी विकारों को दूर किया जा सकता है। परिसर के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि 21 मई से 21 जून तक नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चले शिविरों में हजारों नए लोगों को योग से जोड़ा गया।      

शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी पी रेणुका देवी, आवासीय विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी, सीडीओ जेएस नागन्याल, परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,  प्रो. एनएस भंडारी, एसडीएम विवेक राय, डॉ. अजीत तिवारी, रूप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन विनीत बिष्ट ने किया। उधर जीजीआईसी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एनटीडी, हंस भक्ति आश्रम, राजकीय संप्रेक्षण गृह, राजकीय इंटर कॉलेज खूंट, ढोकाने, स्प्रिंग डेल्स स्कूल में योग दिवस आयोजित हुआ।
विज्ञापन


आर्ट आफ लिविंग संस्था द्वारा कैंट बोर्ड कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक रिशब सिंघल ने योगाभ्यास करवाया। इसके अलावा एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा में द्वितीय कमान अधिकारी (कार्मिक अधिकारी प्रशासन) के मार्गदर्शन में परेड ग्राउंड में योग शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षक विश्वजीत दास ने योगाभ्यास करवाया। आरएसएस के संस्थापक हेडगेवार की पुण्य तिथि और योग दिवस पर स्वयं सेवकों ने नंदादेवी मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास किया।    
 
उधर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया है। शिविर में पतंजलि योग पीठ के तहसील अध्यक्ष राम सिंह कन्याल ने योगाभ्यास कराया। इससे पूर्व बाजार में योग जागरूकता रैली निकाली गई। इधर तहसील के जूनियर हाईस्कूल चौकुना प्रांगण में पान सिंह धानक और किशन सिंह धानक ने योगाभ्यास कराया। राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती, जीजीआईसी के अलावा जीआईसी गंगानगर में भी योग दिवस मनाया गया।    
 
सिमकनी मैदान में स्कूली बच्चों की योग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विवेकानंद विद्या मंदिर के मोहित बिष्ट पहले स्थान पर रहे। दिया बिष्ट द्वितीय, रोशनी बिष्ट तृतीय, आदित्य बिष्ट चतुर्थ और करीना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। एसएसजे परिसर योग विभाग द्वारा अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें