फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गेवाड़ विकास समिति के आंदोलन को ग्राम प्रधान संगठन का समर्थन

Wed, 28 Oct 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गेवाड़ विकास समिति की सात सूत्रीय मांगों को लेकर रामगंगा आरती घाट पर चल रहे आंदोलन को ग्राम प्रधान संगठन ने समर्थन दिया है। मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुनील जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों के प्रति समर्थन जताया।
विज्ञापन

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए उनकी मांगों के समाधान की पैरवी की।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन चौखुटिया के अध्यक्ष भोपाल सिंह बौरा, नंदन सिंह फर्त्याल, योगेश कुमार टम्टा और संगठन के उपाध्यक्ष बची बोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें