फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड वेतन का शासनादेश नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश

Tue, 16 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षणेतर कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 संशोधित ग्रेड वेतन का शासनादेश जारी नहीं होने से नाराज अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेतर कर्मचारी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने गांधी पार्क में धरना दिया और सभा की।  उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


गांधी पार्क में हुई  सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों, विभागों के  सभी लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को जनवरी 2013  से संशोधित ग्रेड वेतन का  लाभ दे दिया गया है, लेकिन अशासकीय विद्यालयों के कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन बार-बार मांग को उठाता रहा है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि तीन साल का समय बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि  इस संबंध में कर्मचारी पूर्व में मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक, विधानसभा  अध्यक्ष को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन संशोधित ग्रेड वेतन का लाभ नहीं मिला  है।

उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन  तेज करने की चेतावनी दी। सभा में अनुराग चंद्र, आरडी फुलारा, दीवान सिंह  बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, सुनील सिंह, कैलाश चंद्र तिवारी, जानकी कांडपाल,  कविता जोशी, गीता पांडे, रतन सिंह पाटनी, आनंद सिंह, गिरीश चंद्र कांडपाल,  विक्रम सिंह, हीरा गिरि, आनंद सिंह मुस्यूनी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता  अनुराग चंद्र और संचालन जिला मंत्री आरडी फुलारा ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें