फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोविंद शाखाध्यक्ष, कौशल शाखा मंत्री बने

Sat, 12 Sep 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अल्मोड़ा शाखा के चुनाव शनिवार को रोडवेज डिपो सभागार में हुए। चुनाव में गोविंद प्रसाद टम्टा शाखाध्यक्ष, कौशल कर्नाटक शाखा मंत्री और पुष्कर आर्या शाखा कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्रशेखर जोशी, प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष, शंकर जोशी, सूरज टम्टा संयुक्त मंत्री, कमलेश पाटनी संगठन मंत्री, कमला दानू संप्रेक्षक चुने गए। प्रदीप टम्टा क्षेत्रीय सदस्य और भगवती नेगी, तारा जोशी, राजेंद्र रायल, ललित बोरा, उमाशंकर, गणेश लाल कार्यकारणी सदस्य चुने गए। नए शाखाध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद जोशी, मदन सिंह बिष्ट और अखिलेश जोशी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें