फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारों ने उत्तराखंड को उजड़ाखंड बना दिया: सुशीला

विज्ञापन
उपपा की ओर से अल्मोड़ा में हुई गोष्ठी में मंचासीन सुशीला भंडारी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी ति - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केदारनाथ बचाओ की प्रखर नेता सुशीला भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों की लूटखसोट रोकने के लिए हम सरकारों की सोच नहीं बदल पाए। ऐसी सरकारों को सत्ता से उतारने के लिए जनता को अपनी सोच बदलनी पड़ेगी। सरकारों ने उत्तराखंड को उजड़ाखंड बना कर रख दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी महिला शाखा की ओर से यहां एक होटल में साधारण महिलाएं, असाधारण अनुभव विषय पर हुई गोष्ठी में सुशीला ने कहा कि राज्य में आई सरकारों ने उत्तराखंड को उजडाखंड बना दिया है। इसमें बदलाव के लिए कांग्रेस, भाजपा जैसे राज्य विरोधी दलों की दुकानें बंद करनी पड़ेंगी।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि सत्ता स्वार्थों के लिए समाज को तोड़ने और नफरत की राजनीति में फंस जाने के कारण हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मुद्दों से दूर हो रहे हैं। संचालन पार्टी के केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील कांडपाल, भारती पांडे, सुनीता पांडे, नर्मदा तिवारी ने विचार रखे। कार्यक्रम में रवींद्र पांडे, सुशीला उपाध्याय, विशन सनवाल, भावना मनकोटी, रेशमा परवीन, कौस्तुभानंद भट्ट, रमाशंकर नैनवाल, महेश फुलारा, सुरेश फुलारा, गोपाल राम, रेखा आर्या, दयाकृष्ण कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें