फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से लगी आग से सरकारी वाहन जलकर नष्ट हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की देर रात आतिशबाजी से केनाल कॉलोनी में खड़े एक सरकारी वाहन में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केनाल कॉलोनी में सिंचाई विभाग सरकारी वाहन संख्या यूए 04 बी 0481 खड़ा था। आतिशबाजी के कारण वाहन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने वाहन को पूरी तरह आगोश में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर सर्विस अल्मोड़ा को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद दमकल टीम मौके पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। फायर सर्विस के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेश चंद्र परगई ने बताया कि वाहन पूरी तरह जल गया। समय पर आग पर काबू पाने से आग इधर-उधर फैलने से बच गई। फायर कर्मियों में चालक विनोद भंडारी, एलएफएम हरनाम सिंह, कुंवर सिंह राणा, फायर मैन भुवन कुमार, प्रकाश पांडे आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें