फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सरकारी आवास की छत और सामान जलकर राख

Sat, 06 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
धौलछीना में आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलोन गांव से लगे जंगल की आग शनिवार की दोपहर भैंसियाछाना विकासखंड के आवासीय कालोनी परिसर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने दो कर्मचारियों के सरकारी आवासों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


अग्निकांड में सरकारी आवास की छत, कर्मचारियों के बिस्तर और कुछ अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने के लिए अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई।

 कलोन गांव से लगे जंगल की आग शनिवार दोपहर भैंसियाछाना विकासखंड के आवासीय कालोनी परिसर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आवासीय परिसर में रहने वाले ग्राम विकास अधिकारी भगवत बिष्ट और सफाई कर्मचारी नरेश कुमार वाल्मीकि के सरकारी आवास आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सूझबूझ से अपने बच्चों को घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सफाई कर्मचारी नरेश कुमार वाल्मीकि के सरकारी आवास की छत जल गई। इसके अलावा नरेश कुमार वाल्मीकि का मुर्गीबाड़ा भी आग की चपेट में आ गया।

अग्निकांड में 15 मुर्गियां जलकर मर गई। दोनों कर्मचारियों का बिस्तर, सरकारी कागजात समेत काफी सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से आसपास रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 ब्लाक कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई फायर वाचर मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय लोगों ने आग लगने की सूचना अल्मोड़ा फायर स्टेशन और अल्मोड़ा वन प्रभाग को दी।

इस बीच अल्मोड़ा से फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई लेकिन फायर बिग्रेड और वन कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही ब्लाक कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझा दिया।

वन क्षेत्राधिकारी कनारीछीना रेंज हरीश टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी विंसर केवलानंद पांडे, वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा मोहन राम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरवान सिंह रावत ने वनाग्नि से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। 

आवासीय परिसर में रखा पिरूल बना है खतरा
धौलछीना। लोगों ने बताया कि भैंसियाछाना विकासखंड के आवासीय कालोनी परिसर में काफी मात्रा में पिरूल जमा हो गया है। जिस स्थान पर आग लगी थी उसके आसपास काफी संख्या में सरकारी भवन और ब्लाक मुख्यालय है। लोगों का कहना है कि यदि पिरूल को शीघ्र नहीं हटाया गया तो भविष्य भी आग से बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें