चौखुटिया (अल्मोड़ा)। न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में सरकार जनता के द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, आवास, रोजगार और राजस्व से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस तरह के कार्यक्रमों से जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होता है।