फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से जुड़े मुद्दों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उपपा ने किया धरना

विज्ञापन
गांधी पार्क में धरने के दौरान नारेबाजी करते उपपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर राज्य में जनता से जुड़े मुद्दों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए गैरसैंण को राजधानी घोषित करने, कृषि भूमि की अघोषित खरीद की छूट देने वाले कानून को वापस लेने की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नानीसार में जनता के हितों के साथ कांग्रेस की तरह छल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उपपा कार्यकर्ता केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरने पर बैठे। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार राज्य में छात्रों, मजदूरों, कर्मचारियों, किसान और आम जनता के हितों के खिलाफ कानून बनाकर राज्य निर्माण के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि पंचायतों पर कब्जा जमाने के लिए जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त, अपहरण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।
इसलिए ब्लॉक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव सीधे जनता से होना चाहिए। वक्ताओं ने नानीसार भू आवंटन को रद्द करने, काशीपुर में पिंकी हत्याकांड के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने, देहरादून में आंदोलित छात्रों की मांग स्वीकार करने, आल्पस फैक्ट्री खोलने, विकास प्राधिकरण को रद्द करने की मांग की। संचालन अमीनुर्रहमान ने किया।
विज्ञापन

धरने पर प्रभात ध्यानी ने भी विचार रखे। इस दौरान आनंदी वर्मा, प्रकाश जोशी, पंकज भट्ट, महेश जोशी, बसंत खनी, अनूप तिवारी, रेखा धस्माना, राजू गिरी, किरन आर्या, भावना पांडे, गोपाल राम, स्निग्धा तिवारी, धीरेंद्र मोहन पंत, हीरा देवी, लीला देवी, विजय सिंह, भारती पांडे, कौस्तुभानंद भट्ट आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें