फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार को आगे आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडे और लमगड़ा के ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल ने जैंती तहसील के विज्यूला क्षेत्र के पीपली में प्रवासी ग्रामीणों के साथ बैठक की। भाजपा नेता सुभाष पांडे ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रवासियों को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से 33 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवासियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठा कर स्वरोजगार अपनाना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल ने कहा कि विकासखंड के माध्यम से ग्राम पंचायतों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें व्यक्तिगत तौर पर मुर्गी बाड़ा, बकरी बाड़ा और गोशाला उपलब्ध कराई जा रही है।
ग्रामीणों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मनरेगा के माध्यम से उड्यारी ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष कुंदन नगरकोटी, प्रकाश जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बची सिंह बिष्ट, हयात सिंह धौनी, पूर्व प्रधान कुंदन बिष्ट, गोविंद मेहरा, दान सिंह, खुशाल सिंह, मोहन सिंह, दीवान सिंह नेगी, बीना देवी, मोहनी देवी, कैलाश सिंह, देवेंद्र सिंह, गंगा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें