फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र संघ चुनाव

Thu, 06 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए हैं।  छात्रसंघ के लिए रविंद्र गिरी अध्यक्ष, भावना सचिव सहित सभी पदाधिकारी र्निविरोध निर्वाचित घोषित किए गए। प्राचार्य डा. एचएल अरोड़ा ने नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी डा. रजनी शर्मा ने परिणामों की घोषणा की। छात्रसंघ के लिए रवींद्र गिरि अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, दिपाली छात्रा उपाध्यक्ष, भावना सचिव, गंगा संयुक्त सचिव, महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, विजय गिरी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, दीपा कला संकाय प्रतिनिधि चुनी गईं।

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कोई नामांकन नहीं होने से पद रिक्त है। परिणाम घोषित होने के बाद प्राचार्य डा. एचएल अरोड़ा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और पदाधिकारियों से महाविद्यालय हित में कार्य करने को कहा।  
विज्ञापन


चुनाव प्रभारी डा. रजनी शर्मा ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद बैंड बाजे के साथ निर्वाचित पदाधिकारियों ने बाजार में जुलूस निकाला।  सुरक्षा के लिए महाविद्यालय परिसर में पुलिस भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें