फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपपा ने जुलूस निकाल कर सरकार को कोसा

Mon, 26 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जुलूस निकालते उपपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नानीसार में ग्रामीणों की सैकड़ो नाली भूमि जिंदल ग्रुप को दिए जाने के विरोध में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री हरीश रावत की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


उपपा कार्यकर्ता चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी के साथ जुलूस शुरू हुआ। जुलूस माल रोड, लाला बाजार, कचहरी बाजार होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इससे पूर्व चौघानपाटा में हुई सभा में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और परिवर्तन पार्टी माफियाराज के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने नानीसार में जिंदल को गैर कानूनी रूप से आवंटित जमीन को निरस्त कर  पूरे मामले की सीबीआई अथवा न्यायिक जांच कराने, प्रदेश में प्राकृतिक  संसाधनों की लूट पर रोक लगाने की मांग की।

 वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को यहां की जनता पूंजीपतियों के पक्ष में सत्ता के दुरुपयोग और अधिकारों के दमन के लिए याद रखेगी। सरकार में नानीसार मामले की निष्पक्ष जांच कराने का साहस नहीं है, जबकि अपने को प्रतिपक्ष में शामिल करने वाली भाजपा इस प्रकरण पर कोरी बयानबाजी करती रही। जिसका जवाब आगामी चुनाव में जनता इन्हें देगी। जुलूस और सभा में उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, नानीसार बचाओ संघर्ष समिति के किशन सिंह राणा, द्वाराहाट के प्रकाश जोशी, महेश फुलारा, पार्टी की केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, अमीनुर्रहमान, अनूप तिवारी, रेखा धस्माना, प्रकाश चंद्र, पूरन सिंह, पुष्पा गोस्वामी, गंगा देवी, लीला आर्या, आनंदी वर्मा समेत कई लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें