फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के जोशी ज्वैल ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

Sun, 16 Apr 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सम्मान मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शिक्षा एवं सामाजिक आर्थिक उन्नयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हिमालयन ऑर्गनाइजेशन फॉर प्रोटेक्टिंग इन्वायर्नमेंट (होप) संस्था के सचिव प्रकाश जोशी को ज्वैल ऑफ इंडिया 2017 अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार जोशी को दिल्ली में पुडुचेेरी के पूर्व राज्यपाल डॉ. भीम नारायण सिंह ने प्रदान किया।
विज्ञापन


पिछले दिनों दिल्ली के कृष्णा मेनन भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जोशी इस पुरस्कार से नवाजे गए। यह पुरस्कार इंडियन सोलिडेरिटी काउंसिल की तरफ से बांटे गए थे। पुरस्कार लेकर रानीखेत लौटे जोशी ने बताया कि उनकी संस्था को शिक्षा एवं सामाजिक आर्थिक उन्नयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। वह लंबे समय से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।

पिछले वर्षों में यह पुरस्कार एयर इंडिया के निदेशक डीएस माप्पुर, याज्ञवल्क्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर के अध्यक्ष प्रकाश गोयल, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति वीआर मेहता, मणिशंकर अरुयर, शहनाज ग्रुप की अध्यक्ष शहनाज हुसैन, पूर्व आईएएस एच मिश्रा, मुन्नभाई पटेल डेंटल कॉलेज बड़ोदरा के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, प्रोफेसर सुरेश जी वोरकर को भी मिल चुका है। इधर जोशी को यह पुरस्कार मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। लोगों ने जोशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें